मेरठ कमीशनरी पर आमरण अनशन करेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी
*गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय से भी खडेद दिए गए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज* *रात के अँधेरे में जिलाधिकारी आर के सिंह ने स्वयं पुलिस से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी क़ो शिवशक्ति धाम डासना भिजवाया* *अगर धर्म के लिए लड़ने वाले सबसे मजबूत योद्धा का यूँ अपमान जारी रहा तो हम लोकसभा चुनाव का सम्पूर्ण बहिष्कार करेंगे-कर्नल अमरदीप त्यागी (सेवनिवृत)* *अनिल चौधरी के अनुरोध पर 10 नवंबर से मेरठ कमीशनरी पर आमरण अनशन करेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज* जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में आमरण अनशन करने वाले महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज क़ो 8 नवंबर की रात क़ो जिला मुख्यालय से भी खडेद दिया गया। जिला मुख्यालय के खाली और सुनसान होने के बाद जिलाधिकारी आर के सिंह ने स्वयं आकर पुलिस से उनको बलपूर्वक वहाँ से उठवाकर एस डी एम विनय कुमार की गाड़ी में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज क़ो शिवशक्ति धाम भिजवाया। पुलिस और प्रशासन की इस नंगी गुंडागर्दी के सामने एक बूढ़े और बीमार सन्यासी क़ो पराजित होना ही पड़ा। प्रशासन और पुलिस की इस ग...