संत समाज में अछूत माने जाने वाले यति नरसिंहानंद बने जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर
महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज जी बने जूना अखाड़ के महामंडलेश्वर। देशभर में फैले इस्लामी धर्मान्तरण के जाल एवं आए दिन बढ़ती कट्टरपंथी घटनाओं के बीच जूना अखाड़ा ने इस्लामी जिहाद के विरुद्ध संघर्ष के सबसे बड़े चेहरे यति नरसिंहानंद सरस्वती को महामंडलेश्वर घोषित किया है। प्रेस रिलीज के अनुसार, हिन्दुओं पर बढ़ते हुए अत्याचारों ने संत समाज को अपनी प्राथमिकताएँ बदलने पर मजबूर किया है। जगह-जगह हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की पहल पर जूना अखाड़ा के महामंत्री स्वामी हरि गिरी जी महाराज ने अब तक संत समाज में अछूत समझे जाने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज को अपना शिष्य बनाकर उनका महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया। यति नरसिंहानंद सरस्वती वैश्विक परिदृश्य में इस्लामी कट्टरपंथ एवं जिहाद के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कई अवसरों पर गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने स्वयं भी इस बात का जिक्र किया है कि मानव इतिहास में इस्लाम के जिहादियों ने उनके स...