बांग्लादेश में बर्बरता : दुर्गा पंडाल में हिन्दुओ के साथ हुई गोलीबारी, मूर्तियों के साथ हुई तोड़-फोड़
दुनिया में जिस-जिस देश में भी हिन्दू लोग अल्संख्यक स्तर पर है, वहां उनपर लगातार अत्याचार होने की खबरे सामने आ रही है। अभी हाल ही में हिन्दू मंदिर तोड़ने और हिन्दुओ पर अत्याचार की खबरे सामने आई थी। अब बांग्लादेश से भी ऐसी ही खबरे आ रही है, दरअसल बांग्लादेश के चांदपुर जिले में फेसबुक अफवाह फैलने के बाद हिन्दुओ पर हमला कर दिया गया, जिसमे दुर्गा पंडाल में लगी माँ दुर्गा की मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया और कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसके कारण 3 हिन्दुओ की भी मौत हो गई । फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने की हिंसा बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोशल मीडिया पर हिंदुओं द्वारा कुरान का अपमान करते हुए कथित रूप से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने कई दुर्गा पंडालों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो इन्होंने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुरान के अपमान के दावों को नकारते हुए कमिला महानगर पूजा कमेटी के महासचिव शिबू प्रसाद दत्ता ने बताया कि किसी ने कुरान की एक कॉपी नानुआ दिघीर पार मे...