Posts

Showing posts from October, 2021

यति नरसिंहानंद को गाजियाबाद पुलिस ने बताया कानून-व्यवस्था के लिए खतरा, गुंडा एक्ट लगाने की कर रही है तैयारी

Image
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के महंत और अब  जूना अखाड़े  के महामंडलेश्वर बने  यति नरसिंहानंद सरस्वती  की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। खबर है कि गाजियाबाद पुलिस यति नरसिंहानंद के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रक्रियाएँ भी शुरू हो चुकी हैं। डासना देवी के महंत  यति नरसिंहानंद सरस्वती  पर मारपीट, हत्या की कोशिश, महिलाओं से अभद्रता जैसे कई आरोप हैं। एएसपी और सीओ सदर आकाश पटेल का कहना है कि आए दिन मंदिर के प्रांगण में तरह-तरह की गैर-कानूनी गतिविधियाँ होती रहती हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की एक अस्थायी टीम को भी वहाँ तैनात किया गया है, लेकिन अराजकता के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विवादित महंत के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी मंजूरी के लिए एसडीएम के पास फाइल भेजी गई है। इसकी मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। गाजियाबाद सदर के एसडीएम डीपी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के...

संत समाज में अछूत माने जाने वाले यति नरसिंहानंद बने जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर

Image
महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज जी बने जूना अखाड़ के महामंडलेश्वर।  देशभर में फैले इस्लामी धर्मान्तरण के जाल एवं आए दिन बढ़ती कट्टरपंथी घटनाओं के बीच जूना अखाड़ा ने इस्लामी जिहाद के विरुद्ध संघर्ष के सबसे बड़े चेहरे  यति नरसिंहानंद सरस्वती  को महामंडलेश्वर घोषित किया है। प्रेस रिलीज के अनुसार, हिन्दुओं पर बढ़ते हुए अत्याचारों ने संत समाज को अपनी प्राथमिकताएँ बदलने पर मजबूर किया है। जगह-जगह हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की पहल पर जूना अखाड़ा के महामंत्री स्वामी हरि गिरी जी महाराज ने अब तक संत समाज में अछूत समझे जाने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज को अपना शिष्य बनाकर उनका महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया। यति नरसिंहानंद सरस्वती वैश्विक परिदृश्य में इस्लामी कट्टरपंथ एवं जिहाद के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कई अवसरों पर गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने स्वयं भी इस बात का जिक्र किया है कि मानव इतिहास में इस्लाम के जिहादियों ने उनके स...

बांग्लादेश में बर्बरता : दुर्गा पंडाल में हिन्दुओ के साथ हुई गोलीबारी, मूर्तियों के साथ हुई तोड़-फोड़

Image
दुनिया में जिस-जिस देश में भी हिन्दू लोग अल्संख्यक स्तर पर है, वहां उनपर लगातार अत्याचार होने की खबरे सामने आ रही है। अभी हाल ही में हिन्दू मंदिर तोड़ने और हिन्दुओ पर अत्याचार की खबरे सामने आई थी। अब बांग्लादेश से भी ऐसी ही खबरे आ रही है, दरअसल बांग्लादेश के चांदपुर जिले में फेसबुक अफवाह फैलने के बाद हिन्दुओ पर हमला कर दिया गया, जिसमे दुर्गा पंडाल में लगी माँ दुर्गा की मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया और कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसके कारण 3 हिन्दुओ की भी मौत हो गई । फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने की हिंसा बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोशल मीडिया पर हिंदुओं द्वारा कुरान का अपमान करते हुए कथित रूप से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने कई दुर्गा पंडालों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो इन्होंने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।   वहीं कुरान के अपमान के दावों को नकारते हुए कमिला महानगर पूजा कमेटी के महासचिव शिबू प्रसाद दत्ता ने बताया कि किसी ने कुरान की एक कॉपी नानुआ दिघीर पार मे...

अब हिमाचल प्रदेश के मंदिरों-शक्तिपीठों, धार्मिक संस्थाओं को चढ़ावे के तौर पर मिलने वाला पैसा, सोना, चांदी गैर हिंदुओं पर खर्च नहीं किया जाएगा।

Image
अब हिमाचल प्रदेश के मंदिरों-शक्तिपीठों, धार्मिक संस्थाओं को चढ़ावे के तौर पर मिलने वाला पैसा, सोना, चांदी गैर हिंदुओं पर खर्च नहीं किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में सुरक्षा से संबंधित कार्यों समेत समस्त तैनात या नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी भी केवल हिंदू धर्म को मानने वाले ही होंगे। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग ने हिमाचल प्रदेश हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्था और पूर्त विन्यास अधिनियम-1984 की धारा 27 के तहत मंदिर आयुक्तों को आदेश जारी किए हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि कि प्रदेश में ऐसे कई बड़े मंदिर और शक्तिपीठ हैं इनमें हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। मंदिरों का सोना और चांदी खजाने में जमा किया जाता है, जबकि धनराशि को बैंकों में एफडी बनाकर रखा जाता है। अधिकांश मंदिरों में यह सोना और चांदी वर्षों से खजाने में पड़ा है। इसका सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के मंदिरों में चढ़ावा राशि से पुजारियों और अन्य कर्मचारियों को वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। इसके अलावा यह राशि मंदिरों के ...

हिन्दुओ की आस्था पर एक और वार, जम्मू में 100 साल पुराना मंदिर तोडा

Image
हिंदुस्तान में एक बार फिर से 'हिन्दुओ' की आस्था को चोट पहुचाई गई है. पिछले कई वर्षो में जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितो के साथ हुई घटनाओ के बाद अभी भी उनके मानसिक स्तर को चोट पहुंचने की कोशिश लगातार होती रहती है।  दरअसल, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के मट्टन क्षेत्र में शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने बरघशेखा भवानी माता मंदिर में तोड़फोड़ की है. यह मंदिर लगभग 100 साल पुराना मंदिर है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने मंदिर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही साथ मामले के जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जानकारी जुटाई गई है. अनंतनाग के उपायुक्त पीयूष सिंगला ने कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा और किसी को भी सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. “इस तरह के अनैतिक और अवैध कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के जरूरी प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जाएगा. किसी को भी समाज में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने या बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिंगला ने कहा कि पु...

विश्व धर्म संसद को अब सर्व धर्म संसद मे बदल दिया गया है लेकिन क्यों?

Image
आज इस्लामिक आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी देश उससे मुकाबला नही पाया है और उसका कारण है हर किसी को सिर्फ मानवता के चस्मे से देखना।  यति नरसिंहानंद सरस्वती पिछले 23 सालों से गुरुजी यति नरसिंहानंद सरस्वती जी इस्लामिक आतंकवाद पर खुलकर बोल रहे है, लेकिन ना तो अभी तक कोई सरकार जागी है और ना ही खुद को हिंदू संगठन कहने वाले लोग, जी हम RSS की बात कर रहे है। कहने को तो RSS के पास 90 लाख कार्यकर्ता है लेकिन आजतक RSS के इतने बड़े संगठन होने के बावजूद इस्लामिक आतंकवाद पर कोई खुली बहस नही की है और यही कारण है कि इस्लामिक जेहाद इतनी तेजी से भारत समेत पूरी दुनिया मे फैल रहा है।  हम आपको बताना चाहते है कि यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज डासना वाले, पहले विश्व धर्म संसद करने वाले थे। जिसका कुल खर्चा 2.50 करोड़ था। जिसका इंतजाम करना संभव नही था। इसलिए गुरुवर की और से अब कहा गया है कि अब हम सर्व धर्म संसद कर रहे है जिसका आयोजन (हिंदी भवन) लोहिया नगर, ग़ाज़ियाबाद मे होगा। इस धर्म का केवल एक ही लक्ष्य है कि संपूर्ण विश्व को इस्लामिक जेहाद के बारे ...

उत्तराखंड और यूपी में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पिछले दस सालों में मुस्लिम आबादी बढ़ गई है

Image
उत्तराखंड और यूपी में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पिछले दस सालों में मुस्लिम आबादी बढ़ गई है उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य से लगी पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर पिछले कुछ समय में एक विचित्र स्थिति सामने आई है। यहाँ पिछले 10 वर्षों में लगभग 400 मस्जिदें और मदरसे बने हैं। रिपोर्ट से यह व्याख्या सामने आने पर क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है और उनका शक है कि क्षेत्र को चिन्हित करके यहाँ योजनाबद्ध तरीके से मुस्लिम आबादी बढ़ाई जा रही है। उत्तराखंड राज्य के कई क्षेत्रों में भारी मात्रा में मुस्लिम आबादी की बसावट के कई मामले सामने आते रहे हैं। इसी विषय में अब इस क्षेत्र से एक नया खुलासा सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में मुस्लिम आबादी बढ़ गई है और यहाँ में करीब 400 मस्जिदें और मदरसे खोले गए हैं। यह पूरा क्रियाकलाप पिछले 10 वर्षों में किया गया है। रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि यह बसावट बांग्लादेश से लेकर पाकिस्तान तक जाने वाले जीटी रोड के दोनों तरफ कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह बसावट योजनाबद्ध तरीके से और तेज़ी से कराई...