हिन्दुओ की आस्था पर एक और वार, जम्मू में 100 साल पुराना मंदिर तोडा
हिंदुस्तान में एक बार फिर से 'हिन्दुओ' की आस्था को चोट पहुचाई गई है. पिछले कई वर्षो में जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितो के साथ हुई घटनाओ के बाद अभी भी उनके मानसिक स्तर को चोट पहुंचने की कोशिश लगातार होती रहती है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के मट्टन क्षेत्र में शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने बरघशेखा भवानी माता मंदिर में तोड़फोड़ की है. यह मंदिर लगभग 100 साल पुराना मंदिर है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने मंदिर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही साथ मामले के जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जानकारी जुटाई गई है.
अनंतनाग के उपायुक्त पीयूष सिंगला ने कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा और किसी को भी सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. “इस तरह के अनैतिक और अवैध कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के जरूरी प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जाएगा. किसी को भी समाज में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने या बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिंगला ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है.
Comments
Post a Comment