यूपी : बिजनौर में प्राचीन कालिका मंदिर के महंत की हत्या, सेवादार और स्थानीय महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में.
बिजनौर के नांगलसोती में मंदिर में एक महंत की हत्या की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंदिर भवन में लूटपाट की आशंका। अस्त-व्यस्त पड़ा मिला सामान। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महंत के शव को कब्जे में ले लिया है।
बिजनौर जिले के नांगलसोती गंगा घाटी पर स्थित प्राचीन काली का मंदिर के महंत श्री रामदास की दर्दनाक हत्या कर दी गई। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए महाराज को मौत के घाट उतारा। भवन में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना का पता सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर में जाने पर चला। पुलिस हत्याकांड की जांच करने में जुट गई है। पुलिस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
नांगल सोती गंगा खादर मार्ग पर गंगा घट्टी पर स्थित प्राचीन काली मंदिर के महंत श्री रामदास का शनिवार प्रातः मंदिर के निकट शौचालय के समीप रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि जिस भवन में महंत रहते थे उसका सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए महंत को मौत के घाट उतारा गया है।
बताया दे महंत कि महंत डेढ़ दशक से अधिक समय से कालिका मंदिर पर सेवा कर रहे थे। वह हरिद्वार से स्थानीय काली मंदिर पर सेवा के लिए लाए गए थे। महंत मूल रूप से गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर सर्किल पुलिस, सीओ मौजूद थे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन ने घटना घटनास्थल का दौरा कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की वहीं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
पुलिस कर रही पूछताछ
नांगलसोती में पुलिस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें महंत के सेवादार और एक स्थानीय महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का राजफाश करेगी।
पुलिस कर रही पूछताछ
नांगलसोती में पुलिस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें महंत के सेवादार और एक स्थानीय महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का राजफाश करेगी।
सिर में थी गंभीर चोट
नांगलसोती में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महाराज के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। महंत के सिर ओर चेहरे पर खून लगा हुआ था। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था कि घटना वर ने किसी भारी चीज से सिर पर वार कर महंत को मौत के घाट उतारा है।
Comments
Post a Comment