जोधपुर के चोखा गाँव मे पाकिस्तान विस्थापितों को सोलर लाइट वितरण की गई.

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनाक:23/07/2023* आज जोधपुर के चोखा गांव में पाकिस्तान से आए हुए विस्थापित परिवारों को हमारी संस्था *विश्व सनातन वैदिक सभा संस्थान* मेड़ता सिटी द्वारा आज विस्थापित परिवारों को हाइटेक ऑटोमेटिक,रिमोट कंट्रोल द्वारा संचालित होने वाली सोलर लाइट वितरण की गई, बारिश, आँधी और तूफान के मौसम में विस्थापित परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं,
राहत सामग्री मिलने पर सभी परिवारों ने खुशी जाहिर की। संस्था द्वारा स्थानीय प्रशासन से बात करके विस्थापित परिवारों के लिए जल्द ही यहां बिजली की स्थाई व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया। इस समय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आर्य जी,दिल्ली प्रदेश सचिव अंकुर भाई जावला व टीम के अन्य साथियो ने मिलकर 25 परिवारो के लिए सोलर लाइट सामग्री का वितरण किया। संस्था की ओर से पूरी टीम को और सहयोग की इस मुहिम में अपना योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

विश्व धर्म संसद के आयोजन हेतु पहली आधिकारिक बैठक गाज़ियाबाद में सम्पन्न:- महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरि

करणी सेना चीफ और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती जी के खिलाफ दर्ज शिकायतें हरियाणा और यूपी में स्थानांतरित : दिल्ली पुलिस

गुरुवर यति नरसिंहानंद सरस्वती जी के बैंक खाते मे लगी सेंध।